PM Kisan 21th Kist Release Today: सभी किसानों के खाते में आज से भेजे जा रहे 2000 रूपये, जानें पूरी अपडेट

PM Kisan 21th Kist Release Today: देशभर के किसानों के लिए आज का दिन बेहद राहत भरा है, क्योंकि PM Kisan 21th Installment जारी हो चुकी है और पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और खेती से जुड़े खर्चों में सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है।

रबी सीजन की शुरुआत में मिलने वाली यह 21वीं किस्त किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित होती है, क्योंकि इस समय खाद, बीज, मजदूरी, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों पर खर्च बढ़ जाता है। अब बड़ी संख्या में किसानों के खाते में राशि पहुंचना शुरू हो गया है। जैसे ही 21वीं किस्त के ₹2000 की राशि खाते में आ जाएगी आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा।

PM Kisan 21th Kist Release Today

केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan 21th Kist आज से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। जिन किसानों की e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा है तथा जिनका बैंक खाता NPCI से लिंक है, उन्हें यह किस्त सीधे DBT के माध्यम से मिल रही है। लाखों किसान भाई पिछले कई दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, और अब सरकार ने भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी है।

19 नवंबर तक सभी किसानों के खाते में किस्त की राशि जमा होजाएगी। जैसे ही राशि खाते में आती है, किसानों के मोबाइल पर SMS अलर्ट भी भेजा जा रहा है। इस किस्त से किसानों को रबी की तैयारी में बड़ा आर्थिक सहारा मिलेगा, जिससे कृषि कार्य बिना रुकावट जारी रह सके। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि केवल पात्र किसानों को ही राशि मिले ताकि असली किसानों को बेहतर लाभ मिल सके।

PM Kisan 21th Installment के लिए पात्रता

  • लाभ लेने वाला किसान भारत का निवासी होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड कृषि विभाग में दर्ज होना चाहिए।
  • किसान के परिवार में पति-पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल माने जाते हैं, और परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • किसान ने अपने सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अपडेट करवा रखे हों और विवरण सही होना चाहिए।
  • किसान का बैंक खाता NPCI मैपिंग से लिंक होना चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
  • e-KYC पूरी होनी चाहिए, क्योंकि उसके बिना किस्त रोक दी जाती है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और CSC सेंटर दोनों जगह उपलब्ध है।
  • भूमि सत्यापन कृषि विभाग द्वारा सत्यापित होना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किसान वास्तव में जमीन का मालिक है और वह खेती करता है।
  • लाभार्थी किसान किसी राज्य या केंद्र सरकार की पेंशन, उच्च आय वर्ग या इनकम टैक्स देने वाली श्रेणी में नहीं होना चाहिए।

Also Read :- किसानों को इस दिन मिलेंगे 21वीं किस्त के ₹2000 की राशि, पेमेंट तिथि जारी

PM Kisan 21th Kist Status Check कैसे करें?

  • किसान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और होम पेज पर उपलब्ध Farmers Corner सेक्शन को चुनें।
  • इसके बाद “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें, जहां किस्त की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है।
  • यहां किसान को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करके कैप्चा भरना होता है।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर यह दिख जाएगा कि किस्त भेजी गई है या नहीं और यदि रुकी है तो किस कारण से रुकी है।
  • किसान चाहें तो CSC सेंटर पर जाकर भी अपना स्टेटस चेक करा सकते हैं, जहां ऑपरेटर पूरी किस्त रिपोर्ट डाउनलोड करके दे देता है।
  • बैंक पासबुक अपडेट करवाकर भी किसान यह जान सकते हैं कि ₹2,000 की राशि उनके खाते में जमा हुई है या नहीं।
  • फोन पे, गूगल पे, पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का उपयोग करके भी किसान अपना खाता बैलेंस और ट्रांजैक्शन रिपोर्ट देख सकते हैं।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

यदि किसी किसान के खाते में PM Kisan 21th Installment नहीं पहुंची है तो सबसे पहले उन्हें अपना e-KYC और भूमि सत्यापन जांचना चाहिए। कई बार NPCI मैपिंग न होने, बैंक विवरण गलत होने या आधार लिंक न होने से किस्त रुक जाती है। ऐसे में किसान नजदीकी CSC सेंटर जाकर KYC अपडेट करा सकते हैं, बैंक में जाकर खाते को NPCI से लिंक करवा सकते हैं और कृषि विभाग में अपना भूमि रिकॉर्ड पुनः सत्यापित करा सकते हैं। इन प्रक्रियाओं के पूरा होते ही आगामी किस्त में भुगतान जारी कर दिया जाता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon